Azam

City of Canals

वेनिस, इटली का वह शहर जिसे प्यार से “City of Canals” कहा जाता है। इसकी खूबसूरती और अनोखी वास्तुकला हर किसी का दिल जीत लेती है। यह मेरी भारत से बाहर की दूसरी solo trip थी, और मैं कुछ new experience पाने के लिए यहाँ आया था। पहली बार जब मैंने वेनिस की गलियों में कदम रखा, तो ऐसा लगा जैसे मैं किसी magical dreamland में आ गया हूँ। चारों तरफ नहरें और उन पर तैरती gondolas का नजारा वाकई mesmerizing था।
मैं हैरान था कि यहाँ अगर कहीं भी जाना है, तो फेरी लेकर ही जाना पड़ेगा। मैंने देखा कि यहाँ 24 घंटे का पास लेकर आप किसी भी दिशा में घूम सकते हैं। यह जानकर कि मैं पूरे दिन इस जादुई शहर की नहरों में घूम सकता हूँ, मैंने बिना देर किए 24 घंटे का पास लिया और एक फेरी में बैठ गया। वेनिस की फेरी सेवा बिल्कुल किसी बस की तरह थी, जिसमें proper stops और हर जगह के लिए एक well-organized time table था।
यह मेरा पहला मौका नहीं था जब मैं विदेश यात्रा कर रहा था, लेकिन वेनिस की खूबसूरती ने मुझे पहले ही दिन मंत्रमुग्ध कर दिया। एक शाम, मैं रियाल्टो ब्रिज के पास बैठा था। वहां पर एक आदमी अपनी हाथ में सितार लिए एक soulful tune बजा रहा था। उसकी धुन ने मेरे दिल को छू लिया। मैंने उसके पास जाकर पूछा, “आप इतनी खूबसूरत धुन कैसे बना लेते हैं?”
उसने मुस्कराते हुए कहा, “प्रिय, जिंदगी में सुकून की तलाश करना जरूरी है। जब मैं अपनी धुनें बनाता हूं, तो अपनी रूह की आवाज़ सुनता हूं। तुम्हें भी अपनी जिंदगी की ‘inner calling’ सुननी चाहिए।”
उसकी बातों ने मेरे दिल को छू लिया। मैंने खुद को रोकते हुए एक यूरो निकाला और उसे दे दिया। आदमी ने धन्यवाद स्वरूप ‘Grazie’ कहा और मैं एक नई फेरी में बैठकर शहर की और खोज में निकल पड़ा।
-अक्सर हम दौलत और शोहरत के पीछे भागते रहते हैं, लेकिन असल खुशियां तो self-discovery और peace में हैं।

V

v

Azam

V

Scroll to Top

Join Us

Let's shine together...